बहराइच, जून 23 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के शिवपुर खैरीघाट थाने के बाजपुरवा निवासी उग्रसेन पाल सिंह पुत्र उत्तम पाल सिंह के पक्के मकान के पीछे सोमवार मंगलवार की रात ईट की सीमेंटेड पक्की दीवाल को काटकर चोरो सेंध लगाई। घर मे घुसे चोरों ने ट्रॉली बैग में रखा 40 हजार नगदी, उनकी बेटी सीमा सिंह का ट्रॉली बैग में रखा सोने चांदी के जेवर अनुमानित कीमत तीन लाख को गायब कर दिया। परिवार के लोग गर्मी की वजह से बाहर लेटे हुए थे। मंगलवार सुबह 5:00 जब घर के लोग उठे तो देखा मकान के पीछे खेत में कुछ कपड़े पड़े देखकर दिवाल की तरफ नजर पड़ी। तब देखा कि ईट की दिवाल भी कटी हुई है। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायती पत्र पुलिस चौकी बैबाही को दिया है पीड़ित उग्रसेन पाल सिंह ने बताया मैंने अपनी बेटी सीमा सिंह की शादी 28 अप्रैल 2026 को आलोक सिंह जि...