बहराइच, अप्रैल 23 -- कैसरगंज, संवाददाता। गुथिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर ताले तोड़ कर लाखों रुपए के नकदी जेवर व सामान चोरी कर लिया। कैसरगंज थाने के गुथिया गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बुधवार देर रात में किसी समय चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। कमरों की कुंडी तोड़ बक्से व अलमारी में रखा दो लाख रूपये से अधिक के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए।घर वालों को जब देर रात इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- एक घर का ताला तोड़ लाखों की सम्पत्ति चोरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर वालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस व फोरंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। थाना अध्यक्ष राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.