हमीरपुर, दिसम्बर 1 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम के झाम का एक और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जाम में बच्ची संग फंसी एक महिला ने प्रशासन की बदइंतजामी को लेकर वीडियो बनाया। महिला वीडियो में कह रही है कि वो एक घंटे से 112 से मदद मांग रही हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। पीआरवी वाले भी जाम न खुलने की वजह से अपनी कार में बैठ गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन जाम की समस्या हो रही है। शादी-ब्याह की सहालग के मौके पर इस हाईवे पर सफर करना मुश्किलों को न्यौता देने जैसा साबित हो रहा है। यात्री बसों में फंसे लोगों को कई-कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। बारातें समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। स्कूली वाहनों में फंसकर बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.