हरिद्वार, मार्च 27 -- श्री राम नाम विश्व बैंक समिति की ओर से राम नवमी पर देशभर में भव्य आयोजन किए गए। इस दौरान राम भक्तों ने एक घंटे में 51 लाख बार 'राम नाम' लिखकर अनूठा रिकॉर्ड बनाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि राम नाम में अपार शक्ति है, जो हर समस्या का समाधान कर सकती है। देशभर में फैली इकाइयों के माध्यम से यह अभियान चलाया गया, जिसमें रिकॉर्ड स्तर पर राम नाम जप किया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश रस्तोगी ने समिति की पहल 'काम से राम की ओर' को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में करण पंडित, आचार्य माधव शरण, जोगेंद्र सिंह मावी, ज्योतिषाचार्य पुनीत, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, कुलदीप राय, राजकुमार, इशिका धीमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.