मैनपुरी, मार्च 26 -- नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से बुधवार और गुरुवार को स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊपरटीला स्थित पानी की टंकी के वॉल्व की रॉड में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आधा दर्जन मोहल्लों ऊपरटीला, करियानीम और बड़ा बाजार आदि में पानी की सप्लाई ठप हो गई। लगभग 24 घंटे की मशक्कत के बाद नगर पंचायत कर्मियों ने वॉल्व को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू की। इस संकट के बीच गुरुवार सुबह नवरात्रि के अंतिम दिन जल संकट और गहरा गया, जब ऊपरटीला मोहल्ले में लगा सार्वजनिक हैंडपंप भी अचानक खराब हो गया। पानी की भारी किल्लत को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी और वरिष्ठ लिपिक अमित मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल टीम भेजी और मात्र एक घंटे के भीतर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.