एक घंटे में सुधरी खतौनी की त्रुटि, फरियादी को मिली राहत
बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी की लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित निस्तारण कर प्रशासन ने मिसाल पेश की। वरासत के दौरान खतौनी में दर्ज नाम की त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए एडीएम न्यायिक ने महज एक घंटे के भीतर सुधार कराकर फरियादी को संशोधित खतौनी उपलब्ध करा दी। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी रविंद्र कुमार आर्य ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि गाटा संख्या-20 व 297 की वरासत के दौरान उनका नाम "रविंद्र कुमार" की जगह "अरविंद कुमार" दर्ज हो गया था। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए उन्होंने 15 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी सुधार नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में उठाई बंदरों के आतंक की समस्या लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.