औरैया, अप्रैल 21 -- बेला, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान और ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता तीन वर्षीय बच्ची को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार करूणा पुत्री कुलदीप निवासी भगवानपुर, थाना ठठिया (कन्नौज) अपनी मां चांदनी के साथ बेला बाजार आई थी। इसी दौरान भीड़ में वह अचानक मां से बिछड़ गई। काफी तलाश के बावजूद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना बेला में सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। यह भी पढ़ें- बांका: अपहृत बच्ची मुंगेर से सकुशल बरामद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और महिला कांस्टेबल दीपा सिन्धू ने क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया। आसपास के बाजार, गलियों और भीड़भाड़ व...