देहरादून, फरवरी 18 -- पौड़ी। पौड़ी में बुधवार को वन विभाग घुड़दौड़ी के पास फारेस्ट फायर को लेकर मोक ड्रिल का आयोजन किया गया। सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी के क्रू स्टेशन डांडा पानी में यह मॉकड्रिल हुई। जिसमें पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य और फायर वाचर सहित ग्राम सुरक्षा समितियों ने भी हिस्सा लिया। 11 बजे टीम डीएफओ पवन नेगी की अगुवाई में मौके पर आई। 11 बजकर 20 मिनट पर यहा करीब डेढ़ हेक्टेयर में लगी आग को नियंत्रित करने में जुटी। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाते हुए 2 फायर वाचर घायल भी हुए जिन्हें एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान 1 वायर सेट ने काम नहीं किया। तो वहीं वन मुख्यालय से आग की सूचना मिलने में 5 मिनट की देरी भी हुई। डीएफओ पवन नेगी के मुताबिक सूचना एप्प में दिक्कत से 5 मिनट देर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...