बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक फरियादी की वर्षों पुरानी समस्या का महज एक घंटे में समाधान करा दिया। ग्राम बघनी निवासी मीरा देवी ने प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या-510 में उनके पति राजकुमार ने की ओर से वर्ष पूर्व उनके नाम की गई भूमि का बैनामा खतौनी में सही ढंग से अंकित नहीं हुआ था, जिसके कारण वह लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तत्काल एसडीएम हेमंत गुप्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सदर तहसीलदार अभिनव चौहान, संबंधित पटल कर्मी आरती शर्मा व राजस्व टीम ने एक घंटे के भीतर अभिलेखों का परीक्षण कर खतौनी में आवश्यक संशोधन करा दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण ...