एक घंटे में तबाह कर देंगे सभी पुल और पावर प्लांट; एक तरफ वार्ता, दूसरी तरफ ईरान को ट्रंप की धमकी
वॉशिंगटन, अप्रैल 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है और कहा है कि एक घंटे के अंदर वह ईरान के सभी पुल और पावर प्लांट तबाह कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के "Mornings with Maria" कार्यक्रम में ये धमकी दी और कहा कि अमेरिका एक घंटे के अंदर ईरान के सभी पुलों और पावर प्लांट को तबाह कर सकता है। उनकी यह नई धमकी तब आई है, जब एक तरफ चर्चा है को दोनों देश दूसरे दौर की शांति वार्ता की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि शांति वार्ता का अगला दौर अगले दो दिनों के भीतर पाकिस्तान में शुरू हो सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने ईरान को पूरे पश्चिमी एशिया पर कब्जा करने से रोक दिया है। अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "वे पश्चिमी एशिया पर कब्जा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.