बगहा, फरवरी 26 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। नौतन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा लगाए गए सोलर लाइटों के नहीं जलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि साफ मौसम रहने के बावजूद शाम सात बजे तक भी कई जगहों पर सोलर लाइट नहीं जल पाते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया, पकड़िया, झाखरा, जगदीशपुर, बैकुंठवा समेत कई पंचायतों के लगभग हर वार्ड में लगाए गए सोलर लाइटों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया किस्म के उपकरण लगाए जाने के कारण लाइटें सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं। गदीशपुर के पूर्व मुखिया बाबूलाल प्रसाद,नुरैन अंसारी,अशोक पांडे,शिव पूजन प्रसाद और मनोहर कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि पंचायतों में सोलर लाइट का लाभ नहीं है। कार्य में गुण...