बक्सर, अप्रैल 11 -- युवा पर फ्लायर ------ तैयारी पूरी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी 14 अप्रैल से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शुरू होगी फोटो संख्या- 08, कैप्सन- शनिवार को समाहरणालय में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शान्तिपूर्ण व कदाचारमुक्त कराने को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई। डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने परीक्षा के सफल आयोजन के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बता दें कि परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों...