पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। डालीगंज से पीलीभीत तक चलने वाली सवारी गाड़ी बुधवार को अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पीलीभीत जंक्शन पहुंची। ट्रेन के विलंब से चलने के कारण रास्ते के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के लेट होने से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छात्र समय से अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच सके। वहीं, अन्य यात्रियों को भी अपने जरूरी कार्यों में देरी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या पहले से ही नाकाफी है। ऐसे में सवारी गाड़ी की लेट लतीफी उनकी दिक्कतों को और बढ़ा देती है। उन्होंने इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। एक दिन पहले भी यह ट्रेन काफी देरी से पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...