गाज़ियाबाद, नवम्बर 8 -- गाजियाबाद। मुख्य प्रधान डाकघर में शनिवार को करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सर्वर डाउन होने से कई लोग वापस निराश होकर लौट गए। मुख्य प्रधान डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने से लेकर अन्य कार्यों से आते हैं। सुबह डाकघर के खुलते ही लोगों की लाइन लग जाती है। शनिवार को डाक घर का सर्वर डाउन होने से परेशानी बढ़ गई। करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन होने से लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। कई लोग ऐसे भी थे जो दूर से स्पीड पोस्ट पार्सल बुक करने के लिए आए थे। ऐसे लोगों की सर्वर डाउन रहने से परेशानी बढ़ गई। इनमें से अधिकांश लोग कई देर तक इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौट गए। वहीं सर्वर डाउन रहने से लोगों की लाइन भी लग गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.