प्रयागराज, जून 1 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर के करमा चकिया गांव में भतीजे के प्रेम विवाह के विवाद में तिलकधारी भारतीया की नृशंस हत्या से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को करमा-गौहनिया मार्ग पर रखकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया गया। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम ने पहुंचकर मांगों पूरा कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को रवाना हुए।ग्रामीणों का कहना है कि करमा चकिया गांव के तिलकधारी भारतीया दो भाइयों के परिवार के मुखिया थे। उनके छोटे भाई अर्जुन भारतीया के बेटे ने शिवम अप्रैल माह में पड़ोसी गंगा प्रसाद भारतीया की बेटी के साथ भाग कर कोर्ट मैरिज की थी। यह भी पढ़ें- चारपाई पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या शादी के बाद ही दोनों शहर में किराए पर रह रहे हैं और हाईकोर्...