बदायूं, मई 10 -- छत से गिरकर घायल हुए युवक को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी। परिजन घंटों तक मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन राहत नहीं पहुंची। आखिरकार मजबूरी में गांव वालों की सहायता से चारपाई को ई-रिक्शा पर बांधकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अक्टूइया में रविवार सुबह एक युवक छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि पहले करीब एक घंटे तक इंतजार किया गया, फिर दोबारा फोन करने के बाद भी राहत नहीं मिली। घायल युवक दर्द से तड़पता रहा और परिवार के लोग परेशान होकर मदद की गुहार लग...