नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक घंटे से अधिक समय तक कई दलीलें रखीं, लेकिन अब उन्होंने 'उचित मौका' नहीं मिलने की बात कही है। अपनी दलीलें पूरी करने के बाद अदालत से अनुमति लेकर अरविंद केजरीवाल बाहर निकल गए। लेकिन जज की ओर से उसी दिन सुनवाई पूरी कर लिए जाने के बाद अब केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें सीबीआई की ओर से दिए गए जवाब के प्रतिवाद का मौका नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल करते हुए एक बार फिर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से अपील की है कि वह खुद को इस मामले से अलग कर लें। केजरीवाल ने अपनी बात को मजबूती देने के लिए एक नई दलील भी पेश की और कहा कि चूंकि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के वक...