जौनपुर, अगस्त 4 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल की गई। इटहरा बाईपास स्थित सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की मानविकी वर्ग की छात्रा तृषा सिंह को प्रतीकात्मक रूप से एक घंटे के लिए मुंगराबादशाहपुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते हुए तृषा सिंह ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आगंतुक रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: एक...