एक घंटे के भीतर लापता बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला
रांची, मई 12 -- रांची। चुटिया थाना की पुलिस ने एक घंटे के भीतर साढ़े तीन साल के बच्चे को खोज निकाला। दरअसल, चुटिया महादेव मंडा के रहने वाले उदय महतो की पत्नी अपने साढ़े तीन साल के बच्चे नैतिक को एक कपड़े की दुकान में लेकर मंगलवार को गई थी। वह खरीदारी में व्यस्त थी। इसी बीच नैतिक अचानक नजर से ओझल हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चुटिया थानेदार पूनम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक घंटे के भीतर नैतिक को चुटिया इलाके से ही बरामद कर ली। यह भी पढ़ें- लापता किशोर के परिजनों से मिले सांसद पुलिस ने नैतिक को उसके परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.