प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगानगर राजापुर के अजय कुमार के साथ एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने रात में एक घंटे के अंदर ही बैंक खाते से रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर लिया। कैंट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।अजय कुमार की तहरीर के मुताबिक, उनके पास न तो किसी अनजान का फोन आया और न ही मोबाइल पर किसी तरह की ओटीपी आई। इसके बावजूद आठ अप्रैल की रात 8:40 से 9:40 के बीच दस बार में कुल एक लाख दो रुपये निकाल लिया गया। बैंक शाखा पर जाने पर पता चला कि ऑनलाइन ठगी की गई है। उधर, कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर व बैंक डिटेल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम की मदद से विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.