एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, रेल कारखाना से शहर तक जलजमाव
मुंगेर, जून 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शनिवार की अहले सुबह हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं जमालपुर शहर और रेल इंजन कारखाना की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद रेल इंजन कारखाना जमालपुर की कई महत्वपूर्ण शॉपों में पानी भर गया, जिससे सुबह की पाली में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान जर्जर और रिसावयुक्त शेडों से पानी सीधे कार्यस्थलों तक पहुंच गया। कई शॉपों की फर्श तालाब जैसी दिखाई देने लगी। हालात इतने खराब हो गए कि कुछ स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति तक बंद करनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी डब्लूआरएस-1, डब्लूआरएस-2, डब्लूआरएस-3 और डब्लूआरएस-4 में देखने को मिली। इसके अलावा अन्य शॉपों के फर्श गीले रहे। वर्कशॉपकर्मियों ने बताया कि हर वर्ष शेड मरम्मत और जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.