एक घंटे की बारिश से झरिया की सड़के जलमग्न, धर्मशाला रोड पर घुटने तक पानी
धनबाद, जून 7 -- झरिया,वरीय संवाददाता। शनिवार शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ हुई महज एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं झरिया शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। पूरी सड़क जलमग्न हो गई और झरिया टाउन के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानीबाढ़ जैसी स्थिति सबसे बदतर स्थिति धर्मशाला रोड की रही, जहां सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर उफनाने से पूरे इलाके में भयंकर बदबू फैल गई। इस दौरान दर्जनों दुकानों और रिहायशी घरों में नाली का कचरा युक्त पानी घुसने से लोग परेशान रहे। झरिया के प्रसिद्ध मातृ सदन अस्पताल के बाहरी हॉल तक बारिश का पानी पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.