कटिहार, जून 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई में बिजली व्यवस्था की बदहाली थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात हुई बारिश के साथ ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम सामान्य होने के लगभग एक घंटे बाद बिजली बहाल भी की गई, लेकिन कुछ देर बाद ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद पूरी रात उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। रातभर बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, क्योंकि बिजली नहीं रहने से मोटर और पंप नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश के बाद घंटों गुल रही बिजली, पूरी रात परेशान रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि बारसोई में बिजली कटौती अब आम बात बन चुकी है। पिछले कुछ सप्ताह से लगातार लंबी बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर में खराबी,...