एक घंटे का ब्लॉक लेकर उतारी गई रेल पटरी
उन्नाव, अगस्त 2 -- शुक्लागंज। कानपुर लखनऊ रेल रूट पर रेलवे की ओर से हाई स्पीड की ट्रेनें चलाई जानी है। उसी को लेकर रेल पटरी बदलने का काम होना है। जिसके लिये रविवार को एक घंटे का ब्लॉक लेकर पटरी उतारने का काम किया गया। रविवार को रेल कर्मी पटरी उतरने के लिये गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने कंट्रोल से ब्लॉक की मांग की। काफी देर इंतजार करने के बाद दोपहर 01:10 बजे से 02:10 बजे का एक घंटे का ब्लॉक मिला। ब्लॉक मिलने के बाद रेल कर्मियों ने डाउन लाइन पर पटरी उतारने का काम किया। रेल कर्मियों ने बताया कि जल्द ही पुरानी पटरियों को हटाकर नई पटरियां डालने का काम किया जायेगा। जिससे इस रूट पर हाई स्पीड की ट्रेनों को चलाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.