एक घंटे आपूर्ति के बाद घंटे भर ओवरलोड में कट रही बिजली
देवरिया, मई 20 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ओवरलोड, ट्रिपिंग, कटौती और लो वोल्टेज पांडेय चक उपकेंद्र की पहचान बन गई है। हर एक घंटे की आपूर्ति के बाद ओवरलोड के नाम पर 1 घंटे बिजली कट रही है। आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से बिजली नहीं के बराबर ही रह रही है। जिन घरों में स्टेबिलाइजर नहीं है वहां पंखे महज रेंग रहे हैं। हीट वेव की चेतावनी मिलने के साथ ही विद्युत महकमे ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। प्रचंड गर्मी में विद्युत विभाग पांडेय चक उपकेंद्र के तीनों फीडर में 1 घंटे आपूर्ति के बाद 1 घंटे कटौती का खेल खेल रहा है। यह भी पढ़ें- करोड़ों बहाए फिर भी हाफ गई बिजली, 44 डिग्री पारे में उपकरण दे रहे जवाब रामपुर कारखाना फीडर को नगर पंचायत होने का भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ओवरलोड के नाम पर 1 घंटे आपूर्ति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.