एक घंटे आपूर्ति और 2 घंटे कटौती के रोस्टर ने उड़ाई नींद
देवरिया, जून 15 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। 1 घंटे आपूर्ति और 2 घंटे की कटौती के रोस्टर ने उपभोक्ताओं का नींद हराम कर दिया है। उपभोक्ता भीषण विद्युत कटौती से त्रस्त हो गए हैं। नगर पंचायत को शहर के समान आपूर्ति के लिए अलग फीडर बनाया गया है। बावजूद इसके इस फीडर में भी ग्रामीण क्षेत्र के समान ही कटौती की जा रही है। इस उपकेंद्र के रुस्तमपुर फीडर में तो नहीं के बराबर बिजली मिल रही है। पांडेय चक उपकेंद्र से जुड़े रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर में भीषण विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं का नींद हराम कर दिया है। कुशीनगर के कसया ट्रांसमिशन से जोड़ते समय नगर पंचायत रामपुर कारखाना और आधा दर्जन गांवों को मिलाकर अलग फीडर बनाया गया। इस फीडर को शहर के समान आपूर्ति का आदेश दिया गया। लेकिन इस बार की गर्मी में इस फीडर को भी उपकेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.