साहिबगंज, सितम्बर 3 -- पतना। बीएसके कॉलेज में यूजी सेमेस्टर टू की परीक्षा में प्रश्न पत्र घट जाने के कारण एक घंटा के बाद दो रूम के परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दिया गया। इससे परीक्षार्थी काफी परेशान हुए। परीक्षार्थियों को एक ही बैंच पर चार-चार बैठाकर कुछ प्रश्न पत्र देकर परीक्षा कराया गया। इधर, प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ कविता मंडल ने बताया की यूनिवर्सिटी से ही कम प्रश्न पत्र भेजा गया था। इसके चलते परीक्षार्थियों को फोटो कॉपी करने के करीब एक घंटा बाद प्रश्न पत्र दिया गया। हालांकि बाद में परीक्षार्थियों को सवाल का जवाब लिखने के लिए एक घंटा समय बढ़ाकर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...