एक गुलदार को उम्रकैद तो एक को मिलेगी रिहाई
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। भदयुनी गांव में वन्यजीव के हमले में युवक की मौत के बाद संभावित हमलावर गुलदार को पकड़ने में वन विभाग सफल रहा है। रविवार रात घटना स्थल पर लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। प्राथमिक जांच के बाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसी गुलदार ने युवक पर हमला किया है। हालांकि, विभाग हमलावर के शक में अब तक दो गुलदारों को कैद कर चुका है। अब सबूतों के आधार पर दोनों में से एक गुलदार को आजीवन कैद की सजा मिलेगी। 24 अप्रैल को भदयुनी के कमल सिंह बिष्ट का जंगल में शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए पांच जगहों पर पिंजरे लगाए थे। 28 अप्रैल को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर मनोरा रेंज के मोरा गांव में लगाए गए एक पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। उस समय वन विभाग को संदेह था कि यही गुलदार कमल सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.