बेगुसराय, फरवरी 3 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा में पशुपालकों को खंजा रोग से ग्रसित पशुओं के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। सोमवार को एक गाय की मौत इस रोग की चपेट में आने से हो गई। पीड़ित किसान अमन कुमार ने बताया कि उक्त गाय करीब लाख रुपए की थी। पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा 1962 पर कॉल कर सूचना दिए जाने पर बरौनी के पशुपालन अधिकारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में डॉ. श्रुति कुमारी, को-वेक्सीनेटर सुनील कुमार, सहायक रवि कुमार की टीम ने ऐम्बुलेंस के साथ राजवाड़ा मे कैंप कर दर्जनभर पीड़ित पशुओं का इलाज शुरू किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.