कुशीनगर, मई 20 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के सिरसिया बुजुर्ग गांव में फैले चिकन पॉक्स का असर अब आसपास के गांवों तक पहुंचने लगा है। मंगलवार को बगल के गांव रायपुर फुलवरिया में भी एक युवक व एक किशोर में चिकन पॉक्स के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इधर, सिरसिया बुजुर्ग में चौथे दिन भी चिकित्सा विभाग और ब्लॉक प्रशासन की टीम ने डेरा डालकर निगरानी जारी रखी।

चिकित्सा विभाग की कार्रवाई मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने सिरसिया बुजुर्ग में घर-घर जाकर बच्चों का हाल जाना। टीम में शामिल डॉ. प्रवीण कुमार, शीला पटेल और नीरज पटेल ने पीड़ित बच्चों को दवा वितरित की तथा परिवारों को बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी। वहीं, सचिव संदीप सहानी के नेतृत्व में गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों ने झाड़ियों...