एक खोखा गायब, दूसरे से सामान चोरी
कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायगूजरमल निवासी रामलखन ने बताया कि घिलोई-सैंसारपुर रोड पर जीटी रोड हाईवे के पास उनके दो खोखे रखे थे, जहां परचून की दुकान चलती थी। जरूरी काम से बाहर जाने के बाद जब वह 21 मई की सुबह लौटे तो एक खोखा गायब मिला, जबकि दूसरे का ताला तोडक़र करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित के अनुसार पड़ोस के एक युवक पर शक है। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- चंद्रिका देवी रोड पर कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में 60 पेटी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.