एक क्लिक में विधायक तक पहुंचेगी आवाज
सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले की राजनीति अब डिजिटल दौर में एक नया कदम रखने जा रही है। क्षेत्र की जनता और उनकी समस्याओं को सीधे जोड़ने के उद्देश्य से सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने भूषण बाड़ा के नाम से अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप के माध्यम से अब आम लोग घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। साथ ही विधायक की गतिविधियों की जानकारी पा सकेंगे और विकास कार्यों पर सीधा नजर रख सकेंगे। सिमडेगा की आवाज़, सिमडेगा के साथ स्लोगन के साथ तैयार किया गया यह ऐप लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। इसका पोस्टर जारी होते ही इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कई युवाओं ने इसे डिजिटल जनसेवा की नई शुरुआत बताया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। जहां भूषण बाड़ा नाम से इसे डाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.