नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से लैस डिजिटल ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने किया। इस लाइब्रेरी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट समेत देशभर के हाईकोर्ट से जुड़े 27 लाख से अधिक मामलों का डेटाबेस आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिला न्यायाधीश ने इसे अधिवक्ताओं व वादकारियों दोनों के लिए आवश्यक बताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं के शोध कार्य में व्यापक सहायता और समय की बचत होगी। सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि यह ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है, जिसमें सिविल, क्रिमिनल, सर्विस, ट्रिब्यूनल व एनआई एक्ट से जुड़े मामलों पर प्रश्न पूछने पर त्वरित व सटीक उत्तर मिलेंगे। साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.