गोरखपुर, जुलाई 18 -- पहल -एनसीएल पोर्टल से अब होगी हर मुकदमे के विवेचना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग -खराब प्रदर्शन पर थानेदारों की भी इससे तय होगी अब जवाबदेही,होगी कार्रवाई -केस डायरी, ई-साक्ष्य, गवाहों के बयान, वीडियो और जांच की प्रगति उपलब्ध रहेगी गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। किसी मुकदमे की जांच सही ढंग से हुई या नहीं, विवेचक घटनास्थल पर पहुंचा या नहीं, पीड़ित का बयान दर्ज हुआ या नहीं,अब इन सवालों का जवाब फाइलें पलटकर नहीं, बल्कि एक क्लिक में मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विवेचना व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल निगरानी के दायरे में लाने की तैयारी कर ली है। एनसीएल पोर्टल के जरिए अब हर मुकदमे की प्रगति, केस डायरी, ई-साक्ष्य, वीडियो और दर्ज बयान ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इससे जांच में लापरवाही छिपाना आसान नहीं होगा。

नई व्यवस्था की विशेषताएं नई व्यवस्था ...