कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर्स के शोध कार्यों की गुणवत्ता को उप्र इंटीग्रेटेड मेडिकल रिसर्च सिस्टम की ओर से परखा जाएगा। साथ ही प्रदेश भर के राजकीय व निजी मेडिकल कालेजों में शोध की स्थिति, गुणवत्ता की भी जानकारी एक क्लिक पर सामने आ जाएगी। पहली बार यूपी सरकार की ओर से उप्र प्रमोट फार्मा काउंसिल की ओर से पोर्टल को तैयार किया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पोर्टल को लेकर प्रदेश स्तर पर सभी प्राचार्यों को लखनऊ बुलाया गया था। चिकित्सा विभाग के आला अफसरों की मौजूदगी में सभी को प्रशिक्षित किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 171 डॉक्टर्स का रिकार्ड अपलोड किया जाना है, जिसमें उनका प्रोफाइल व शोध कार्यों की पूरी जानकारी रहेगी। प्राचार्य सबसे बड़ा फायदा ये हो...