एक क्लिक पर मंडी से घर तक पहुंचेगी ताजा सब्जी
हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश की मंडियों से जल्द ही घर तक सीधे ताजी सब्जी पहुंचेगी। इसके लिए मंडी में बनाए जाने वाले रिटेल काउंटर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। मंडी परिषद ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह व्यवस्था शुरू होने से एक ओर लोगों को महंगी सब्जी से राहत मिलेगी, वहीं एक क्लिक पर मंडी से सीधे घर के दरवाजे तक सब्जी पहुंचेगी। सब्जियों के थोक और रिटेल दामों में होने वाले भारी अंतर को कम करने के लिए मंडी परिषद ने कवायद शुरू की है। प्रदेश की सभी मंडियों में फुटकर में सब्जी बेचने के लिए काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जगह चिन्हित कर जल्द ही काउंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं मंडी में हर दिन के थोक भाव की जानकारी ग्राहकों के लिए सार्वजनिक की जाएगी। इसके लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इनके माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.