नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- Donald Trump news: अमेरिका की सत्ता का केंद्र वाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी के आरोप में अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने ऐक्शन लेते हुए अफगान प्रवासियों के इमीग्रेशन पर रोक लगा दी। ट्रंप टीम के इस फैसले का पूर्व अमेरिकी सैनिक अहमद शाह मोहिबी ने जमकर विरोध किया और अमेरिकी राष्ट्रपति को अफगानिस्तान मुद्दे पर आईना दिखाने की भी कोशिश की। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मोहिबी ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने इराक और अफगानिस्तान के युद्ध के दौरान स्पेशल इमीग्रेंट वीजा सिस्टम शुरू किया था। यह मूल रूप से उन लोगों के लिए था जो दुभाषिए या अनुवाद के रूप में वर्षों से अमेरिकी सैनिकों की मदद कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे इसमें लगभग सभी को शामिल कर लिया गया। मोहिबी ने बताया कि हालांकि वाइट हाउस के बाहर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.