रुडकी, फरवरी 9 -- रुड़की। भारतीय ब्रह्म सभा की सोमवार को राजकली धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में होली मिलन समारोह को मनाने को लेकर चर्चा की गई। एक मार्च को सिद्धेश्वरी मंदिर में समारोह मनाए जाने पर फैसला हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द शर्मा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय ब्रह्म सभा रुड़की द्वारा श्री सिद्धेश्वरी मंदिर जैसे पवित्र स्थान का चयन सराहनीय है। नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेगी। संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा, वरिष्ठ सदस्य टेक बल्लभ, मंत्री आदित्य शुक्ला, आदेश कौशिक, डॉ.संदीप शर्मा, अनुज शर्मा, दीपक शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.