सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा। आगामी एक मार्च रविवार को देर शाम कोसी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कहरा कुटी स्थित रिसोर्ट में पांचवा स्थापना दिवस समारोह व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष उपस्थित रहेंगे।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी हिमांशु, डीडीसी गौरव कुमार, एवं जॉइंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी , सहरसा अमित अंकित भी मौजूद रहेंगे।कोसी चैम्बर आफ कामर्स के जेनरल सेक्रेटरी विवेक विशाल ने बताया कि संगठन का पांचवा दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.