भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा भदोही के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पटेल नगर स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक मई को भगवान बुद्ध की जयंती मनाने की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक मई शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में त्रिविधि पावक पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जयंती समारोह आयोजित होगा। इसमें विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे भगवान बुद्ध की भव्य झांकी निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से मुखर्जी पार्क में कार्यक्रम संग गोष्ठी आयोजित होगी। राजेश कुमार मौर्य, रमाशंकर मौर्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.