नई दिल्ली, अगस्त 31 -- डीग पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से तीन मंजिला इमारत में संचालित आनंद एंटरप्राइजेस कार्यालय पर छापा मारकर 43 युवतियों समेत कुल 83 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यहां प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड के नाम पर लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन ठगी की जाती थी। पुलिस को कार्रवाई के दौरान एक्सिस बैंक के फर्जी विजिटिंग कार्ड और आईडी कार्ड भी मिले हैं। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में कर्मचारी और ट्रेनिंग स्टाफ शामिल हैं। सभी को राजस्थान लाकर कामां थाने में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का संचालन कैसे किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग श...