एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 10 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे दिव्यांग कर्मचारी
बेगुसराय, नवम्बर 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब दिव्यांग सरकारी सेवक राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय सम्मेलन, सेमिनार, प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में भाग लेने के लिए एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 10 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे। यह अवकाश दिव्यांगता से संबंधित विषयों और उनके विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग की सचिव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, दिव्यांग सरकारी सेवक राष्ट्रीय अथवा राज्यस्तरीय संस्थाओं और संगठनों की ओर से आयोजित दिव्यांगता एवं विकास से संबंधित सम्मेलन, सेमिनार, प्रशिक्षण और कार्यशाला में शामिल होने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ ले सकेंगे। एक कैलेंडर वर्ष में इसकी अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.