एक के विरुद्ध गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई
महाराजगंज, जून 21 -- नौतनवा। नौतनवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल निवासी बृजेश तिवारी उर्फ पिंकू पर दर्ज कई आपराधिक मामलों की एक रिपोर्ट तैयार कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया था।उच्च अधिकारियों की संस्तुति के बाद आरोपित के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी बृजेश तिवारी उर्फ पिंकू के विरुद्ध थाने में विभिन्न धाराओं में दो से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.