एक के बाद कई दुकान, दो वर्कशॉप में सेंध लगा सामान किया चोरी
एटा, अप्रैल 20 -- अलीगढ़ रोड पुल के नीचे मोहल्ला गंगानगर में चोरों ने कई गोदाम, दुकानों में सेंध लगाकर सामान चोरी कर लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुल के नीचे मोहल्ला गंगानगर में गाड़ी सही करने की कई दुकानें और गोदाम है। रविवार रात को चोरों ने जैन धर्मकांटा के सामने वर्कशॉप राइन मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, क्लासिक मोटर्स, अवागढ़ मोटर्स, चांद गैरिज में चोरों ने सेंध लगाई। पीछे से सेंध लगाकर चोर अंदर घुस आए और अंदर घुसकर सामान चोरी कर ले गए। चांद गैरिज से चोर दो बैटरी सहित अन्य सामान चोरी किया है इसके साथ ही अन्य दुकानों, गैरिज से भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सुबह दुकान पहुंचने पर खोली। अंदर सामान नहीं था। एक के बाद कई दुकानों से चोरी के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.