एक के बाद एक फॉल्ट से घंटों तक बिजली गुल
फतेहपुर, जून 26 -- हथगाम। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एक के बाद एक कर आने वाली फाल्ट के कारण गुल होती रही। घंटो बिजली गुल होने के कारण एक ओर जहां उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी वहीं कर्मचारी फाल्ट को बनाने में पसीना-पसीना होते रहे। शुक्रवार की सुबह फाल्ट होने के कारण समूचे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने पर विभागीय कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी जिस पर काफी देर में मिलने वाली फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल करवाया। लेकिन आपूर्ति बहाल होने के चंद मिनट बाद ही सब्जी मंडी के पास एबीसी केबल जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जल रही केबल व ट्रांसफार्मर का फ्यूज, लोग बेहाल हालांकि कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आपूर्ति को जल्द बहाल करवा लिया। लेकिन एक बार फिर से बसस्टाप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.