सोनभद्र, अप्रैल 19 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर और गाढ़ा बैरियर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को तीन वाहनों के टकराने और एक वाहन पलटने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में वाहन तो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।पहला हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी और दूसरी ट्रक रेणुकूट की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक तीसरा ट्रेलर दूसरी ट्रक को ओवरटेक करने लगा, तभी सामने से एक वाहन आ गया। यह भी पढ़ें- बलिया में एक साथ तीन ट्रकों की हुई जोरदार टक्कर में एक चालक घायल अचानक स्थिति बिगड़ने पर ट्रेलर चालक ने गाड़ी दूसरी ओर काट दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया औ...