एक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, अप्रैल 30 -- ओबरा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया निवासी पीड़िता कुंती सिंह पत्नी अयोध्या सिंह निवासी खैरटिया ओम चौराहा थाना ओबरा ने ओबरा थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कानपुर स्थित शास्त्री नगर निवासी आशीष यादव पुत्र अच्छेलाल यादव ने गुरु कृपा इंटर प्राइजेज नाम के फर्म का खुद को प्रोपाइटर दिखाया। अपना एवं साथियों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पीड़िता के यहां कूट रचित ढंग से किराएदार दिखाते हुए आयकर वाणिज्य कार्यालय से जीएसटी नंबर प्राप्त कर िलया। इस मामले में ओबरा पुलिस से आशीष यादव पुत्र अच्छेलाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- फर्जी फर्म बनाकर 27 करोड़ की कर चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.