श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के एक परीक्षा केन्द्र में 14 व 15 मार्च को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में परीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा को सुचारु रूप से कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए एकमात्र केन्द्र अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा को बनाया गया है। जहां पर पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे ...