भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव में निर्माणाधीन मकान से एक कुंतल लोहे की सरिया चोरी कर ली गई। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गांव निवासी सुमित कुमार शुक्ला ने तहरीर में कहा कि उनके द्वारा नए मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। गत दिनों अज्ञात चोरों ने लोहे की एक कुंतल सरिया को चुरा लिया। चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने पर गांव के ही निकले। पुलिस ने किशन कुमार, रत्नेश कुमार और कलेक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 302 (2) के तहत रपट दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.