गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को होली में बेचने के लिए तैयार की गई एक कुंतल रंगीन कचरी को नष्ट करा दिया, जबकि 1000 रुपये से अधिक मूल्य के संदिग्ध केक को भी नष्ट करा दिया। कचरी में अधिक रंग होने के कारण नष्ट कराया गया, क्योंकि प्रथम दृष्टया इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया। गौरव कचरी निजामपुर से सेवई, अनुपम सेवई सूरजकुंड से कचरी, एपी. फ्रेश, तारामंडल से बेसन और मिश्री के नमूने ग्रहित किए गए। ब्राउन बेकर, जटेपुर उत्तरी से केक का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त, खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रंगीन कचरी और केक को नष्ट कराया गया। चार प्रतिष्ठानों से पांच नमूने लिए गए हैं। खाद्य पदार्थों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.